– लिखित वापसी की माँग
सुरेंद्र जैन धरसीवां
रायपुर ज़िले के तहसील धरसीवां से लगे ग्राम चरोदा स्थित IDBI बैंक शाखा में विगत दो वर्षों से FD-खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों ने बचत, संपत्ति-बिक्री, बच्चों की पढ़ाई-शादी और इलाज के लिए जमा की गई राशि गँवा दी। पीड़ितों की संख्या 22-25 बताई जा रही है, कुल राशि लगभग 1.3 करोड़ रुपये।
शुरुआत में बैंक ने जिम्मेदारी से इनकार किया और प्लेसमेंट एजेंसी को दोषी ठहराया। थाने और रायपुर पुलिस अधीक्षक को शिकायतें मिलने के बाद दबाव बना, तब बैंक ने संवाद शुरू किया। आरोप है कि नकली FD-बॉन्ड, बैंक की मुहर और कोरा कागज़ का उपयोग हुआ, भीतर से कई खातों में राशि ट्रांसफर की गई—जिससे कर्मचारियों की मिलीभगत का संदेह गहराता है।
पीड़ितों का कहना है कि दो कर्मचारियों को बलि का बकरा बना मुख्य साजिशकर्ता अब भी बाहर हैं, जबकि कुछ प्रभावशाली जमाकर्ताओं को भीतर-ही-भीतर राशि लौटाने की चर्चा है। पुलिस जाँच अपूर्ण होने और मुख्य आरोपियों की गैर-गिरफ्तारी से आक्रोश बढ़ा है; आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने माँग की है कि बैंक-प्रशासन ठोस स्टांप पेपर पर लिखित वापसी का भरोसा दें, सभी खाताधारक अपने FD की तुरंत जाँच कराएँ, और प्रभावितों को परस्पर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लिखित शिकायतों के बाद भी प्रशासन की निष्क्रियता सरकार की विफलता दर्शाती है।
बैंक की धोखेबाजी के शिकार जमाकर्ताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस
चरोदा के आईडीबीआई बैंक में हुए एफडी घोटाले को लेकर बैंक की धोखाधड़ी के शिकार हुए ग्रामीण जमाकर्ताओं के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है पूर्व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा साहिल खान आदि ने कहा है कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ है और पुलिस प्रशासन को कांग्रेस ने दस दिन का समय दिया है इसके बाद कांग्रेस आगे की रणनीति तैयार करेगी और पीड़ितों की राशि वापस दिलाने आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी
सभी दोषियों पर दर्ज हो मामला
कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए साथ ही निष्पक्ष जांच कर इस सुनियोजित षड्यंत्र में सामिल सभी दोषियों ओर संरक्षणकर्ताओं को बेनकाब किया जाए सिर्फ गिरफ्तार कर जेल भेजने से कुछ नहीं होता बल्कि जमाकर्ताओं के साथ ये साजिश किस तरह किन किनकी प्लानिंग से हुई उसका भी खुलासा हो
टी आई से मिले सभी पीड़ित
रविवार को धरसीवां टी आई राजेंद्र दीवान से पीड़ितों की विस्तृत चर्चा हुई इस दौरान सभी पीड़ितों ने विस्तार से अपनी व्यस्था सुनाई इसके बाद बैंक अधिकारियों से भी टी आई दीवान ने चर्चा की लेकिन कोई सकारात्मक हल नहीं निकला न कोई संतोषप्रद ज़बाब मिला
थक चुके पीड़ित पर नहीं हुई सुनवाई
आईडीबीआई बैंक में लाखों रुपए की धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों ने पुलिस थाना एसपी कलेक्टर से लेकर विधायक सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तक अपनी आपबीती सुनाई ओर ज्ञापन सौंपकर उनके लाखों रुपए वापस दिलाने की मांग की लेकिन अब तक कोई खास कार्यवाही नहीं हुई शिकायत करते करते थक चुके पीड़ितों ने अब बैंक के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी है