Let’s travel together.

शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर जल्द करेंगी शादी, इस शख्स से की सगाई

109

बिग बॉस 16 में फिनाले के लिए जंग लड़ रहे शालीन भनोट को लिए एक शॉक्ड कर देने वाली खबर सामने आई है। शो में तो उनके लव एंगल ने काम किया नहीं, टीना के साथ उनकी जोड़ी बनती-बनती रह गई। शो से बाहर से भी उनका दिल तोड़ने का इंतजाम हो चुका है। खबर ये है कि शालीन भनोट की एक्स-वाइफ दलजीत कौर ने किसी और में अपना जीवन साथी तलाश लिया है।

फिर शादी कर रही हैं शालीन की एक्स-वाइफ

शालीन की एक्स-वाइफ दलजीत कौर एक बार भी से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने ने यूके बेस्ड बिजनसमैन से सगाई भी कर ली है। वह मार्च 2023 में शादी के बंधन में बधेंगी। शालीन के साथ एक एब्यूसिव रिलेशनशिप में रह चुकीं दलजीत को जिंदगी ने एक दूसरा मौका दिया है। वो इसी साल मार्च महीने में शादी करने वाली हैं।

कौन है दलजीत के मंगेतर निखिल पटेल?

दलजीत के मंगेतर निखिल पटेल एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और यूके में सेलट हैं। शादी के बाद दलजीत भी उनके और शालीन के बेटे जेडन के साथ यूके ही शिफ्ट होने वाली हैं। उन्होंने ई-टाइम्स से कहा, ‘शादी मार्च में है। अभी शुरुआत में मैं कुछ सालों के लिए नैरोबी (अफ्रीका) जाउंगी क्योंकि निखिल अभी वहीं काम कर रहे हैं, बाद में हम लंदर शिफ्ट हो जाएंगे।’ दलजीत भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं लेकिन उनका सफर जल्द ही खत्म हो गया था। इसके अलावा वो कुछ टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दीं हैं।

सलमान खान पहले ही दे चुके थे शालीन हिंट

सलमान खान जब शालीन और टीना को फटकार लगा रहे थे तो उन्होंने इशारों-इशारों में शालीन को हिंट भी किया था। सलमान ने शालीन से कहा- तुम अपनी सोचो, दलजीत अपनी जिंदगी में खुश हैं और उन्हें उनका प्यार मिल गया है। इस पर शालीन की शक्ल देखने लायक थी। साफ था कि उन्हें इस बारें में कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने फेक स्माइल के साथ कहा- मुझे खुशी है दलजीत के लिए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811