भोपाल ।पढ़ाई के दौरान मस्ती और शरारात सामान्य बात है। लेकिन कई बार स्टूडेंट्स शरारत के नाम पर कुछ ऐसा कर देते हैं जो अपराध की श्रेणी में आ जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल में सामने आया है, जहां ऑनलाइन क्लास के दौरान दो स्टूडेंट्स ने पहले तो पोर्न फिल्म चला दी और फिर अपने प्राइवेट पार्ट्स भी दिखाने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक ऐप बेस्ड कोचिंग के स्टूडेंट्स पढ़ाई में जुटे थे। क्लास के बीच में अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी। यह देखकर टीचर और सभी स्टूडेंट्स चौंक गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आरोपी स्टूडेंट्स ने अपने प्राइवेट पार्ट्स भी दिखाना शुरू कर दिया। कोचिंग संचालक की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एक आरोपी की चप्पल भी जब्त की है, ताकि ऑनलाइन क्लास में दिखाए गए अश्लील वीडियो से उसका मिलान करके सबूत के रूप में पेश किया जा सके। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बीबीए स्टूडेंट अनिकेत सिंह राजपूत और एनईईटी की तैयारी कर रहे आदित्य सिंह के रूप में बताई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।