Let’s travel together.

कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन

0 561

सुरेंद्र जैन धरसीवां

ग्राम कुकेरा में ‘श्रीराम गौ सेवा संगठन’ एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद् गौ भागवत कथा के छठे दिन भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। जगत जननी भगवती गौ माता की कृपा से संचालित ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के प्रचारार्थ आयोजित इस कथा में आज कंश वध और रुक्मिणी मंगल (विवाह उत्सव) का प्रसंग जीवंत हो उठा।

प्रमुख आकर्षण रुक्मिणी विवाह और गौ महिमा
कथा वाचक  सुरभि दास जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्री कृष्ण द्वारा अधर्मी कंश के वध का प्रसंग सुनाया। इसके पश्चात जब रुक्मिणी मंगल (विवाह उत्सव) का प्रसंग शुरू हुआ, तो संपूर्ण पंडाल भक्तिमय भजनों और नृत्य से सराबोर हो गया। महाराज जी ने विशेष रूप से गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ के रूप में प्रतिष्ठित करने और उनकी सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस आध्यात्मिक समागम में कई राजनीतिक और सामाजिक विभूतियों ने शिरकत की, जिन्होंने गौ सेवा के संकल्प को दोहराया।

मुख्य अतिथि विशेषर पटेल  अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग,विशिष्ट अतिथि श्रीमती चंद्रकांती वर्मा राज्यमंत्री, हरीश जोशी  मां बंजारी गौ धाम,अति सम्मानित अतिथि भावेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी अपीव,  हरिशंकर वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, बोहरही धाम, श्रीमती सीमा वर्मा अध्यक्ष, महिला मोर्चा,  मिथलेश वर्मा विश्व हिंदू परिषद,  विकाश वर्मा महामंत्री, युवा मोर्चा शामिल हुए।

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता राजेश शर्मा, अशोक साहू, रुक्मिणी शिवारे और विकाश शर्मा सहित भारी संख्या में गौभक्त और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811