Let’s travel together.

परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली

0 180

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

नगर के दुर्गा चौक शाहपुर – हृदयपुर निवासी भवानी राय की एक 18 वर्षीय पुत्री जोकि कक्षा 12वीं की छात्रा है। परीक्षा देने के बाद कम नंबर आने किया शंका के चलते घर से अचानक गायब हो गई । उसके गायब होते ही हड़कंप मच गया । परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस ने गुम इंसान कायम कर उसकी जोर जोर से तलाश शुरू कर दी। अभी उसकी तलाश जारी थी कि इंदौर से छात्रा का फोन आया और वह सही सलामत मिल गई ।

थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि दुर्गा चौक शाहपुर हदाईपुर मोहल्ला निवासी भवानी राय की 17 वर्षीय पुत्री जोकि पीएमश्री कन्या हॉयर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा 12वीं की छात्रा है। उसने हाल ही में परीक्षा दी है लेकिन अंदर ही अंदर कम नंबर आने को लेकर आशंकित रही और मानसिक तनाव के चलते अचानक परिवार से गुस्सा करके घर से कहीं चली गई।
छात्र के पिता भवानी राय द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी इस बीच इंदौर के खजराना निवासी अमजद पटेल के मोबाइल से फोन आया कि उक्त छात्रा वहां पर है और उन्होंने उसको सुरक्षित अपने यहां रखा है।
तब बेगमगंज पुलिस ने उनसे कहा कि डायल 112 बुलाकर उसको पुलिस के हवाले कर दो, तो अमजद पटेल द्वारा ऐसा ही किया गया।पुलिस ने बेगमगंज से छात्रा के पिता को उसको लेने के लिए इंदौर रवाना किया।यहां पर वह सही सलामत उन्हें मिल गई।
पूछे जाने पर उसने बताया कि परीक्षा में कम नंबर आने अथवा फेल होने के डर से वह घबराई हुई थी और उसको समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें और बस में बैठकर वह इंदौर आ गई थी।
पिता को बच्ची सुरक्षित मिल गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |         |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |     एक मई से मकानों की गणना शुरू      |     जुझारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत के महात्म्य पर हुए प्रवचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811