Let’s travel together.

महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला

0 64

– समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के 31 स्टॉल, स्थानीय उत्पादों को मिला प्रोत्साहन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा होली पर्व के अवसर पर 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय होली मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.अरविंद भार्गव, कामना सक्सेना, तृप्ति राय सहित अन्य अधिकारी, समूह की दीदियां एवं आमजन उपस्थित रहे।
मेले में दीदियों द्वारा अतिथियों को हर्बल गुलाल उपहार स्वरूप भेंट किया गया तथा फाग गायन प्रस्तुत किया गया। मेले में कुल 31 स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहां उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह मेला जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के सामने मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। मेले में महिला समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक रंगों से बना गुलाल, मिठाई, नमकीन, ठंडाई, वस्त्र, साड़ी, सत्तू, सरसों का तेल, मूंगफली दाना, मिट्टी के बर्तन, खाद्य पदार्थ, जैकेट आदि उत्पादों का विक्रय किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. अरविंद भार्गव ने बताया कि होली उत्सव के दृष्टिगत स्थानीय महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं स्व-रोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का क्रय कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811