Let’s travel together.

चंद्रपुरा गांव में आयोजित लोक कल्याण शिविर में 60 ग्रामीणो के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

0 325

5 लाख तक का उपचार होगा निशुल्क  

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले के सिलवानी अंचल के आदिवासी बाहुल्य चंद्रपुरा गांव में जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम संघमित्रा बौद्व व सीईओ रश्मि चौहान की विशेष मौजूदगी में लोक कल्याण शिविर आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुचें । ग्रामीणो को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाकर विस्तार से जानकारी दी गई।

आयोजित किए गए लोक कल्याण शिविर में प्राप्त समस्या मूलक आवेदनो का मौके पर ही निराकरण किया जाकर ग्रामीणो को राहत प्रदान की गई। यहां पर  60 ग्रामीणो के आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए। आयुष्मान कार्ड बन जाने से ग्रामीण विभिन्न बीमारियो में प्रदेश की चयनित अस्पतालो में पहुंच कर निशुल्क उपचार करा सकेगें। इसके अतिरिक्त 15 ग्रामीणो के आधार कार्ड भी बनाए गए। अधिकारियो के द्वारा स्वसहायता समूह के ं गठन पर भी महिलाओं से चर्चा की गई। यहां पर हाल ही में हिसंक झड़प में मारे गए मृतक राजू आदिवासी की पत्नि स्व सहायता समूह के माध्यम से स्व रोगजार उपलब्ध कराना है। जिसके निर्देश  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मंगलवार को दिए गए थे।

इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया । उपस्थित चिकित्सको के द्वारा ग्रामीणे का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर आवश्यकता अनुसार परामर्श  तथा मेडीसिन दी गई। ग्रामीणो को ग्राम में ही केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी व लाभांवित किए जाने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा गावों में लोक कल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे है। बीते दिनो आदिवासी बाहुल्य ग्राम चैनपुर, पौनार में शिविर आयोजित किए जाकर ग्रामीणो को लाभंावित किया जा चुका है। शिविरो में राजस्व, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी पहुंच कर ग्रामीणो के आवेदनो का मौके पर ही निरकरण कर योजनाओं से लाभांवित कर रहे हैं।

सिलाई टेऊनिंग सेंटर भी किया जाएगा प्रारंभ-: चंदपुरा सहित अन्य गावों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे व आत्म निर्भर बनए जाने को लेकर चंद्रपुरा गांव में सिलाई टेऊनिंग सेंटर प्रारंभ किए जाने को लेकर कार्य किया जा रहा है।  ग्रामीणो को सिलाई कार्य कराने को लेकर दूर गांव प्रतापगढ़ जाना पड़ता है। सिलाई टेऊनिंग सेंटर प्रारंभ किए जाने को लेकर एसडीएम संघमित्रा बौद्व व सीईओ रश्मि चौहान ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की जा रही है।  ताकि इस नवाचार को अंतिम रुप दिया जाकर गांव में शीध्र ही सिलाई टेऊनिंग सेंटर प्रारंभ किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811