Let’s travel together.

मत्स्योध्योग सहकारी समिति टीकमगढ़ की डायरेक्टर पर EOW सागर और जबलपुर का छापा

0 144

आय से अधिक सम्पत्ति का मामला

टीकमगढ़।मत्स्योध्योग सहकारी समिति टीकमगढ़ की डायरेक्टर श्रीमती मीना रैकवार के निवास स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति में मामले में तलाशी
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत की जाँच उप निरीक्षक श्री चंद्रजीत यादव प्रकोष्ठ इकाई सागर से कराई गई । जाँच में आए साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि श्री मति मीना रैकवार लगभग बाईस वर्षों से मतस्योध्योग सहकारी समिति महेंद्र सागर तालाब टीकमगढ़ की डायरेक्टर है समिति के सदस्यों में लाभांश बराबर बाँटा जाता है इस अवधि में इन्हें तथा इनके परिजन को अधिकतम साडे बारह लाख रुपए की आय इससे होना पाया गया जबकि इसी अवधि में इनके द्वारा लगभग एक करोड़ पंचानवे लाख रुपए की अचल सम्पत्ति और वाहन क्रय करने में व्यय करना पाया गया । जाँच पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

1
प्रकरण की विवेचना निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के द्वारा की जा रही है । विवेचना के दौरान आरोपी की अचल सम्पत्ति कृषि भूमि भू खंड क्रय करने ज़ेवर व वाहन क्रय करने बैंक लाकर बैंक बीमा आदि में निवेश सहित आरोपी द्वारा अर्जित सम्पत्ति के सम्बंध में साक्ष्य जुटाने हेतु आज प्रातः EOW सागर और जबलपुर की संयुक्त टीम द्वारा माननीय न्यायालय से विधिवत तलाशी की अनुमति प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थानों पर तलाशी कार्यवाही प्रारम्भ की गई । तलाशी कार्यवाही जारी है ।
EOW सागर व जबलपुर की संयुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक श्री ए वी सिंह निरीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा पाण्डेय निरीक्षक सुश्री शशिकल मस्कूले उप निरीक्षक श्री चंद्र जीत यादव उप उप निरीक्षक श्री गोविंद यादव निरीक्षक श्रीमती कीर्ति शुक्ला उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय उप निरीक्षक श्रीमती विशाखा तिवारी उप निरीक्षक सुश्री रोशनी सोनी सहित सम्मिलित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811