Let’s travel together.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त

0 256

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन 

रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत ग्राम मरखंडी में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब आसमान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक यंत्र गिरा हुआ मिला। गांव के समीप खुले क्षेत्र में पड़े इस उपकरण को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तत्काल डायल-100 पर सूचना दी।

सूचना प्राप्त होते ही सुल्तानगंज थाना से आरक्षक गजेंद्र दांगी एवं मनोज ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। प्राथमिक सुरक्षा जांच के बाद संदिग्ध डिवाइस को सावधानीपूर्वक कब्जे में लेकर थाने लाया गया।

थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई गई है कि उक्त यंत्र कोई विस्फोटक या खतरनाक उपकरण नहीं है। जांच में सामने आया कि यह एक रेडियोसॉन्ड (Radiosonde) है, जिसका उपयोग मौसम विज्ञान में किया जाता है। यह उपकरण मौसम गुब्बारे के माध्यम से ऊंचाई पर भेजा जाता है और तापमान, आर्द्रता व वायुदाब जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मौसम केंद्रों तक भेजता है।

उपकरण पर उपलब्ध विवरण के अनुसार यह मलेशिया मौसम विज्ञान विभाग से संबंधित बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेज हवाओं के कारण यह करीब चार हजार किलोमीटर की दूरी तय कर मरखंडी क्षेत्र में आकर गिरा। साथ ही यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुब्बारा आसमान में किसी अन्य वस्तु से टकराया हो या किसी पक्षी द्वारा चोंच से गुब्बारे को नुकसान पहुंचाया गया हो, जिससे गुब्बारा फट गया और यंत्र जमीन पर आ गिरा।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डोंगरगढ़ क्षेत्र में भी मलेशिया मौसम विभाग का इसी प्रकार का यंत्र गिरने की घटना सामने आ चुकी है।पुलिस ने यंत्र को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया है तथा वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध सामान दिखाई दे तो उसे छुए बिना तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, भय या दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811