Let’s travel together.

मुड़ियाखेड़ा गांव में 3 दिन से लापता 11 वर्षीय बालिका का नदी में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

0 202

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के थाना सलामतपुर अंतर्गत आने वाले मुड़ियाखेड़ा गांव में 3 दिन पहले 11 वर्षीय नाबालिग बालिका निहारिका पुत्री कमर सिंह अहिरवार लापता हो गई थी। जिसका शव रविवार को घोड़ापछाड़ नदी में तैरता हुआ मिला है। बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल के निर्देशन में 2 टीम बनाकर बालिका की तलाश की जा रही थी। कई जगह तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल पा रहा था।रविवार को ग्राम मुड़ियाखेड़ा स्थित घोड़ापछाड़ नदी में बालिका का शव मिला। मौके पर पहुंची सलामतपुर पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रायसेन भेजा।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल एवं एसडीओपी मय पुलिस अमले के पहुंचे। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया है और फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811