Let’s travel together.

ऑपरेटरों ने काम से निकालने व दबाब पूर्वक 12 घण्टे ड्यूटी का लगाया आरोप

0 542

कंपनी प्रबंधन ने आरोपो को किया खारिज

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र की वंदना फेक्ट्री के खिलाफ ऑपरेटरों ने काम से निकालने व दबाब पूर्वक 12 घण्टे ड्यूटी कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी सिलतरा में लिखित शिकायत की है हालांकि कंपनी प्रबंधन ने ऑपरेटरों के आरोपो को खारिज करते हुए निराधार बताया है।
चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन ने बताया कि वंदना ग्लोबल फेक्ट्री में काम करने वाले ऑपरेटरों ने लिखित आवेदन देकर उन्हें काम से निकालने एवं दबाब पूर्वक 8 घण्टे की जगह 12 घण्टे तक काम कराने सहित कुछ अन्य श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं ऑपरेटरों ने इस मामले में श्रम विभाग का दरबाजा भी खट खटखटाया है ऑपरेटरों का कहना है कि वह कंपनी के वर्कर के रूप में ही काम करेंगे जबकि कंपनी उन्हें ठेकेदार के अधीन करना चाहती है ।
इस संबन्ध में वंदना ग्लोबल के सीएमएस इंटरप्राइजेस के डायरेक्टर सीवी शर्मा ने ऑपरेटरों के आरोपो को निराधार बताया उन्होंने पत्रकारों को जारी बयान में कहा की ड्राइवरों ओर ऑपरेटरों का काम हमारी कंपनी सीएमएस इंट्रोराइजेस को एक वर्ष पहले दे दिया था तब से सभी ड्राइवर ओर ऑपरेटर मेरी कंपनी में कार्यरत हैं हमारी कंपनी समय से इनका वेतन भुगतान करती आ रही है मैंने किसी भी ड्राइवर ऑपरेटरों को काम से नहीं निकाला है वह सभी अपनी मर्जी से छोड़कर गए हैं मैं सभी लोगो को वापस लेने को तैयार हूँ वह अपनी स्वेच्छा से आठ घण्टा या बारह घण्टे काम कर सकते हैं बारह घण्टे काम कर रहे ड्राइवरों ओर ऑपरेटरों का उनका व्यक्तिगत निर्णय है क्योकि कई लोग हमको 12 घण्टे काम करने के लिए संपर्क करते हैं जिससे उनकी कुछ परिवारिक आमदनी बढ़ जाती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811