मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित राम जानकी मंदिर पर आयोजित धार्मिक महायज्ञ का विधि-विधान से पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बेरखेड़ी चौराहे,पूरा, कोसाखेड़ी, हलाली डैम, खोह, दीवानगंज, कुलहड़िया, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सहित आसपास के 40 से अधिक गांवों के हजारों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।
महायज्ञ के दौरान मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
ग्रामीणों और आयोजकों ने बताया कि भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया। आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था संभाली।