Let’s travel together.

बीएलओ की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

0 133

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

राज्य शिक्षक संघ ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 143 सिलवानी को सौंपा राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र गौर ने बताया है कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगति) वाले मतदाताओं को नोटिस देकर की जाने वाली सुनवाई स्थगित की जाए 143 सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर समस्त मतदाताओं के दस्तावेजों के साथ प्रमाणीकरण किया जाकर त्रुटियों का निराकरण किया गया था। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात से बीएलओ ग्रुप पर प्राप्त संदेश के अनुसार लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगति ) बाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया बताई गई है जिसका राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश घोर विरोध करता है 3 माह से हम सभी बीएलओ शिक्षक होकर फील्ड में रहकर निरंतर एसआईआर का कार्य कर रहे हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है साथ ही हम सभी बीएलओ को ई,अटेंडेंस से मुक्त नहीं किया गया है संघ ने मांग की है कि लंबित बीएलओ मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगति) वाले मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया अभिलंब निरस्त की जाए एवं एसआईआर कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को ई अटेंडेंस से मुक्त किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में राज्यशिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र गौर, ब्लॉक अध्यक्ष काशीराम अहिरवार रामकुमार नायक, लाल साहब आठिया, सीताराम ठाकुर, मनीष रावत, विनय शर्मा, रविंद्र दुबे, सोनू शर्मा, सुरेश गौर, अशोक बैरागी, वीर सिंह लोधी, बलवंत गौर, जगदीश ठाकुर, रामकुमार रैकवार, इमरान खान, परवेज खान, प्रभा रजक, इदरीश मोहम्मद, निलेश जैन,दुर्गा नायक, अनिल माली, रोहित पटेल, शंकर लाल पंथी, सुदीप श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, अनिल दुबे, अनूप तिवारी, बाबूलाल लोधी, प्रभा रजक, प्रीति गौर ,फ़िरदौस आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811