रायसेन।पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के निर्देशन मे, एसडीओपी बाड़ी श्री नरेंद्र सिंह राठौर के मार्ग दर्शन मे बाड़ी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो का पता लगाकर चोरी की पाँच मोटर साइकिल बरामद की है। वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरो मे से बब्लू पिता जोगेन्दर रायसिख नि. ग्राम डूडादेह को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटर साइकिल TVS स्टार सीटी नंबर MP 38 MA 6438 जो कि बरेली से चोरी हुई थी, TVS स्टार नंबर MP 38 MK 8161 जो कि बक्तरा से चोरी की गई थी, डिस्कवर 100 सीसी MP 05 ML 5676 जो कि पिपरिया नर्मदापुरम से चोरी की गई है एवं हीरो डी-लक्स नंबर MP 04QN 2582 जो कि थाना शाहपुरा क्षेत्र भोपाल से चोरी की गई थी को बरामद किया गया है एवं पुलिस थाना बाड़ी के अप.क्र. 125/22 धारा 379 आईपीसी मे चोरी मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर आई स्मार्ट क्र. MP 37MR 3877 जो कि ग्राम लखनपुर से चोरी हुई थी जिस पर जंगल से अवैध रूप से लकड़ी चोरी कर परिवहन करते हुये वन चौकी रमगढा, वन परिक्षेत्र बाड़ी मे लकड़ी के साथ जप्त किया गया था। इस अपराध मे भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने वाले अपराधियो के थाना बाड़ी व अन्य थानो मे आपराधिक रिकार्ड भी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बाड़ी सहित उप निरी. नवीन, सउनि मोहन यादव, सउनि रमेश खंडाग्रे, आर. 741 सोहन एवं आर. 162 ललित की सराहनीय भूमिका रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।