Let’s travel together.

चौथे दौर के इस्तीफे में छह शामिल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी सतेंद्र साहू ने दिया इस्तीफा

0 344

दो पूर्व पदाधिकारी सहित तीन कार्यकर्ता ने भी दिया त्यागपत्र

रिपोर्ट-धीरज जॉनसन दमोह

दमोह।भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी सतेंद्र साहू अपने समर्थको के साथ स्थानीय भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पहले कार्यालय के चौकीदार को फूलों की माला पहनाई इसके बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का पत्र उन्हें सौंपा इसके बाद इनके साथ आए भाजपा के पूर्व पदाधिकारी सुनील सोनी,सीताराम नागर सहित मयंक सेन,धर्मेंद्र साहू,सौरभ साहू ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा प्रदान किया।


गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के मध्य जिले से दल बदलने या उसे छोड़ने के समाचार लगातार सामने आते जा रहे है कुछ दिन पूर्व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए थे तो पिछले तीन दौर में भाजपा के करीब 26 लोगों ने त्यागपत्र दिया और अब छह पूर्व कार्यकर्ता भी इनमे शामिल हो गए है।
आने वाले समय में चुनाव परिणाम पर इसका असर भी परिलक्षित हो सकता है

“सत्तर के दशक से पिताजी पार्टी से जुड़े रहे,निस्वार्थ सेवा की।मैं एक गरीब कार्यकर्ता हूं जिले में अब वरिष्ठ का सम्मान नहीं है जन सेवा से मतलब नहीं है।हमने रास्ते चलते आदमी का काम किया ईमानदारी से परिवार ने पार्टी की सेवा की,सम्मान करता हूं कि पार्टी ने दायित्व दिया,पर वरिष्ठों की उपेक्षा, मान मर्यादा न होने से दुखी होकर त्यागपत्र दे रहा हूं”

सतेंद्र साहू पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,भाजपा

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811