Let’s travel together.

नर्मदा पुरम इटारसी स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला

0 203

सी के पारे

इटारसी रेलवे स्टेशन पर जबलपुर वेरावल एक्सप्रेस के इंजन के पैंटोग्राफ में प्रतिबंधित च चाइना मांझा फंस गया। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टल गया तकनीकी टीम ने सावधानी से मांझा को हटाया।

इटारसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी जबलपुर वेरावल एक्सप्रेस के इंजन के पैंटाग्राफ में प्रतिबंधित चाइना मांझा फंस गया था। यह स्थिति किसी भी समय गंभीर घटना को अंजाम दे सकती थी। ट्रेन में बड़ी संख्या में सवारियां बैठी थी। समय रहते खतरे को ठीक नहीं किया जाता तो, जान माल का बड़ा हादसा हो सकता था । रेलवे कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई कर रेल यातायात को बाधित होने से बचाया और यात्रियों की जान भी बच गई।

इटारसी स्टेशन पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कई ट्रेन आती जाती है। ऐसे में किसी भी तकनीकी गड़बड़ी का असर दूरगामी हो सकता था। जबलपुर वेरावल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी, और जल्द ही रवाना होने वाली थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी की नजर इंजन के ऊपर पेंटाग्राफ पर पड़ी, जहां चाइना मंझा उलझा हुआ दिखाई दिया, रेलवे कर्मचारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्टाफ की सतर्कता से चाइना मंझा को तत्काल हटा दिया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जब ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी तभी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने इंजन के पेंटाग्राफ में असामान्य वस्तु फंसी देखी पास जाकर जांच करने पर पाया कि यह चाइना मांझा है। इसके तुरंत बाद विद्युत विभाग और तकनीकी टीम को अलर्ट किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811