Let’s travel together.

एकता और समरसता के संकल्प के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न

0 109

सी के पारे रायसेन 

नकतरा में  हिन्दू समाज का, हिन्दू समाज के लिए, हिन्दू समाज के द्वारा के मूल मंत्र को लेकर 19 जनवरी सोमवार को कस्बा नकतरा चौराहे सोसायटी प्रांगण में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित गया। कार्यक्रम शुभारंभ पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा का धर्म प्रेमी बंधुओ ने पुष्पहारों से स्वागत किया।

कार्यक्रम में महंत मणिदास महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बौध्दिक प्रेम धाकड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दू समाज को मार्गदर्शन दिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और राष्ट्रभाव को जाग्रत करना रहा। इस आयोजन का नेतृत्व सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति ने किया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, संत महापुरुष, युवा, महिलाएं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजकों के आग्रह पर नकतरा एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त हिन्दू समाज से बड़ी संख्या में पहुंचे। मुख्य वक्ता ने वर्तमान में चल रहे विश्वव्यापी वातावरण का जिक्र करते हुए उसमें हिुंदओं की एकता और समरसता बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर चारों ओर से निशाने साधे जा रहे हैं। बड़ी मात्रा मं धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज जातिवाद के भाव को छोड़कर केवल हिंदूवाद को मजबूत करे तो निश्चित रूप से ऐसे सभी तत्वों के मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे। सम्मेलन के समापन पर भारत माता की आरती एवं प्रसाद भंडारे की व्यवस्था भी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811