सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
सिद्ध पठरिया रामरसिया धाम बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ में मंगलवार के विशेष मौके पर दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। इस विशेष मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी मंदिर पहुंचकर माथा ठेका। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
तहसील क्षेत्र के पठरिया धाम स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में बीते 13 फरवरी से विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ कार्यक्रम स्थल पर श्री नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में यज्ञकर्ता श्री मुरारी जी महाराज, यज्ञ आचार्य पंडित अवधेश प्रसाद तिवारी, जूना अखाड़ा के संत नागा जी महाराज, कथा व्यास श्री सोमनाथ जी महाराज विशेष रूप से शामिल है। कार्यक्रम में दर्शनों का लाभ लेने के लिए क्षेत्र सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिदिन मंदिर पहुंच रही है। मंगलवार को विशेष मौके पर बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवी अवध पटेल, सरपंच विक्रम पटेल एवं अभिषेक पटेल खुमारी वालो की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। अल सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा आकर्षक रूप से मंदिर की साज सज्जा की है वही मंदिर के चारो तरफ आकर्षक लाइट मंदिर प्रांगण को चकाचौंध कर रही है। कार्यक्रम के शुरुआती दौर से ही विशाल मेला का भी आयोजन किया गया है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 21 फरवरी को जाएगी।