Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में चुनिंदा सीटों पर प्रवेश का अवसर

0 443

• सांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश
• ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से भरना होगा फॉर्म

सांची रायसेन ।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में चुनिंदा सीटों पर प्रवेश का अवसर मिल रहा है। सीयूईटी एवं अन्य प्रक्रिया की बची हुई सीटों पर विश्वविद्यालय स्तर पर सीधे प्रवेश मिलेगा। प्रवेश शाखा की अधिसूचना के अनुसार, छात्रों की आसानी को देखते हुए विश्वविद्यालय में विभागीय स्तर पर ही छात्र एडमिशन ले सकेंगे।
सांची विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु छात्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र पूर्व में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं हो सके थे या प्रवेश परीक्षा में असफल रहे थे उनके लिए भी पसंदीदा पाठ्यक्रम में शामिल होने का अवसर है।
विश्वविद्यालय 29 अगस्त को प्रवेश के लिए पात्रता रखने वाले छात्रों की सूची जारी करेगा। जिसके बाद छात्र 31 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में जाकर सीधे प्रवेश संबंधी औपचारिकता पूरी कर सकते हैं। विभाग स्तर पर पात्रता संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद विश्वविद्यालय पात्र पाए जाने वाले छात्रों की सूची 02 सितंबर 2025 को जारी करेगा। जिसके आधार पर छात्र 03 सितंबर से 08 सिंतबर 2025 के बीच फीस तथा दस्तावेज़ जमाकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर 09 सितंबर से कक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811