Let’s travel together.

राजगढ पुलिस की अवैध शराब विक्रय  पर बडी कार्यवाही 20 पेटी बीयर आरोपी के घर से की जप्त

0 162

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

पुलिस अधीक्षक धार  मयंक अवस्थी द्वारा आगामी बसंत उत्सव को शांति पूर्ण सम्पन्न करने हेतु जिला धार में अवैध गतिविधी एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व कडी से कडी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं ।

इस हेतु पुलिस अधीक्षक धार  मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पारुल बेलापुरकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर  विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अवैध गतिविधीयों पर रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन किया गया ।

टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि रुपसिह पिता बापु खराडी निवासी टिकमाझिरी का अपने घर की बिस्तर पेटी में अवैध बीयर रखे हुये हैं, जो अवैध बीयर का विक्रय करने जाने वाला हैं, सूचना पर थाने से सउनि रईश खान, सउनि जितेन्द्र सांकला, सेनिक रतन डिडोर, सेनिक गजराज रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पंहुचे जंहा आरोपी रूपसिंह खराडी उपस्थित मिला जिसके समक्ष उसके घर की तलाश करते आरोपी के बिस्तर पेटी में 20 पेटी माउंट बीयर की रखी मिली, उक्त अवैध बीयर को ‍ बस्तर पेटी से बाहर निकाल कर समक्ष पंचान 20 पेटी माउंट बीयर कुल 240 बल्क लीटर किमती 62400/- रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया उक्त शराब व आरोपी को थाने लाकर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया तथा आरोपी का पीआर लिया जाकर आरोपी से अवैध शराब लाने व विक्रय करने के संबंध में पुछताछ जारी हैं उक्त कार्यवाही में सउनि जितेन्द्र सांकला, सउनि रईश खान, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक दिलीप, आरक्षक दिनेश ओहरी, आरक्षक सुनिल मोर्य, सेनिक रतन डिंडोर, सेनिक गजराज की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811