Let’s travel together.

इंदौर से रीवा जा रही यात्री बस में लगी आग,बस हुई खाक,सभी यात्री सुरक्षित

0 165

रायसेन ।जिले के बम्हौरी ढाबा के पास गुजरी देर रात इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की बस में आग लग गई। जिसमें बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बस में 25से30 यात्री सवार थे। मौके पर अफरा तहरी मच गई। बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई।बताया जा रहा हे कि बस के पीछे चल रहे एक ट्रक ड्राइवर ने जब बस के पिछले जैसे में आग देखी तो उसने ट्रक को बस के आगे निकालकर बस चालक को आग की सूचना दी। इसके बाद बम्होरी ढाबे के पास पस रोकी गई।और सवारियों को सुरक्षित निकाला गया। लेकिन आग बस में इतनी फैल चुकी थी कि बस जलकर खाक हो गई।हालांकि सुल्तानपुर से पुलिस एवं दमकल वाहन पहुंच गए थें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811