Let’s travel together.

नाली के पानी से परेशान जनता, परेशान कर रही ज़िम्मेदारों की चुप्पी

0 32

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन 

औबेदुल्लागंज की कई कॉलोनीयों में गंदे पानी के रिसाव से सवाल उठता है कि परेशान जनता कहाँ गुहार लगाये। लाखो रुपय खर्च कर लोग अपने सपनों के आशियाने बना रहे हैं परन्तु उक्त गंदे पानी के रिसाव का हल निकलता नहीं दिख रहा है। महावीर कॉलोनी, विद्यानगर, शिव दिग्विजय कॉलोनी, अशोक बिहार एवं अन्य वैध व अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइज़र घर के सामने गंदे पानी का अम्बार साफ करने में असमर्थ हैं। जनता का कहना हैं कि पार्षद वोट लेने आते हैं और पांच सालों तक कोई समस्या पूछने नहीं आता। नाली का गंदा पानी घरों के आसपास एकत्रित हो जाता है जिससे बिमारियों को खुला न्योता दिया जा रहा है।
कॉलोनी काटने के लिए निम्नलिखित नियम पूरे करना अनिवार्य हैं, इन परमिशनों के बिना कोई भी कार्य अवैध है।

1. सबसे पहले संबंधित पंचायत, परिषद या निगम से एनओसी
2. मिट्टी की टेस्टिंग रिपोर्ट
3. रेरा नंबर, इसी नंबर के बाद ग्राहक के हितों के लिए 3 सदस्यीय कमेटी रहती है।
4. टीसीपी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर परमिशन।
5. पेड़ काटने की अनुमति और अन्य परमिशन आदि,
इसके बाद ही किसी भी भूमि पर कोई कार्य शुरू हो सकता है।
यह स्पष्ट नहीं है कि कॉलोनाइज़र इन सभी मापदंडो पर खरे उतरते हैं या केवल जल्दबाज़ी में कॉलोनी काटकर, मनमाने दामों पर प्लाट बेच देते हैं। सफाई नगर के बाहर दिखाई देती है वहीं, नगर के अंदर सब सीवेज न होने से परेशान हैं। जनता के बोर में गन्दा पानी आ रहा है जिसकी जाँच करना ज़िम्मेदारों को नागवारा लगता है। नगर में कई जगह लोगों ने नाली के ऊपर निर्माण कार्य कर दिये हैं। नालियाँ साफ करने से पहले अतिक्रमण हटाने होंगे लेकिन लोग नेतागिरी कर विकास कार्य रुकवा देते हैं। सूत्रों के मुताबिक नालियों के सीवेज का ठेका पहले दिया जा चुका है परन्तु रहवासी घर के सामने का अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुए वहीं, ठेकेदार आधा अधूरा कार्य कर फरार है। अब देखना होगा कि औबेदुल्लागंज की बड़ी-बड़ी कॉलोनीयाँ कब जनता को नालियों के पानी से राहत देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वेयरहाउस में गेहूं से भरे ट्रैक्टर में लगी आग: 10 फीट तक उठीं लपटें, खरीदी केंद्र पर मची भगदड़     |     पेरिस में मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला ने छोड़ी अमित छाप     |     जंगलों के बीच चमत्कारी कुंड, 20 फीट गहराई में सालभर रहता है पानी     |     गीदगढ़ गुफा के पास तेंदुए का हमला, गाय की बछिया को बनाया शिकार     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, सल्फर से भरा 14 चक्का ट्रक बीच चढ़ाई पर हुआ बेकाबू     |     खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, सेमरा के नाले से बोरों में भरकर ले जाए गए आधार कार्ड और बैंक पासबुक     |     डीआईजी पर पदोन्नत हुए IPS आलोक कुमार सिंह     |     विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वरिष्ठ भाजपा नेता जौली मंगल के छोटे भाई के निधन पर जताया शोक,परिजनों को बंधाया ढांढस     |     बम्होरी टीटोर पंचायत में “कागजों का खेल”- स्टेशनरी के नाम पर धुंधले और कोरे बिलों से लाखों का घोटाला     |     स्टेट बर काउंसिल चुनाव में 80 अधिवक्ताओं ने किया मतदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811