रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने रविवार को मंडल के बूथ क्रमांक 125, वार्ड क्रमांक 4 में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, शक्ति केंद्र संयोजक श्री बबलू ठाकुर, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री दीपक थोराट, बूथ अध्यक्ष श्री मनमोहन बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन