Let’s travel together.

उज्जैन :: भस्म आरती में भक्तों ने किया महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

0 80

सी के पारे 

उज्जैन। सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का जनसेलाव उमड़ा। इस दौरान भक्तों की देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4:00 बजे जागे, जिनका भस्म रमाकर आकर्षक श्रंगार किया गया।भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरे मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल गूंजायमान हो गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4:00 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे, पुजारीयो ने गर्भ गृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजा अर्चन किया।जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक दूध, दही, शहद, शक्कर,घी,पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियो और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षण स्वरूप में श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद झांझ, मंजीरे ,ढोल,नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती हुई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का भांग के साथ ही त्रिपुंड, त्रिनेत्र और बेलपत्र से अलौकिक श्रृंगार किया। महाकाल के इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयधोस भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार में दर्शन देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811