रायसेन। जिला के पूर्व के ऐसे प्रकरण जिनमें न्यायालय द्वारा यह मानकर की आरोपी मिल नही रहें है, प्रकरण में स्थाई वारंट जारी कर फाइल को क्लोज कर दिया गया था। उक्त प्रकरणों के निराकरण एवम पुराने आरोपियों की पकड़ धकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा विशेष आभियान दिनांक 31/01/25 से 9/02/25 तक चलाया गया है।
रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुशे के निर्देशन मे फरार आरोपियों व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा व थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन संदीप चौरसिया के नेतृत्व में सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश , प्र.आर. संजीव धाकड़, महिला प्र.आर. सुषमा सिंह आर. हरिशंकर की टीम गठित की गई ।
4 फ़रवरी को 20 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी 1, कन्हैया पिता पूरन सिंह मेहरा निवासी पिलूखेडी थाना कुरावर जिला राजगढ़ को माननीय न्यायालय के प्रकरण क्र.496/2008 धारा 25 आर्म्स एक्ट – 2, मुकेश सेन पिता जगदीश सेन निवासी आंदलहेडा थाना नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ को माननीय न्यायालय के प्रकरण क्र.310/2005 धारा 25-27 आर्म्स एक्ट एवं 138/2008 धारा 451,294 IPC मे गिरफ्तार कर किया गया।
मुख्य भूमिका – स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार करने मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा ,निरीक्षक संदीप चोरसिया, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चोरसिया, प्र.आर.23 सजीव धाकड़, 371 सुषमा सिंह, आर 751 हरिशंकर की रही ।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।