Let’s travel together.

स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू, पहले चरण में बदले जा रहे कमर्शियल मीटर

0 45

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। योजना के तहत सबसे पहले कमर्शियल (व्यावसायिक) उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं, जिसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएंगे।
विद्युत विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलेगी, बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी होगी और उपभोक्ताओं को ओवरबिलिंग की शिकायत से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण रहेगा और समय पर सही बिल मिलने से परेशानी कम होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से मीटर परिवर्तन के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
वही स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीणों में आशंका का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आएगा, जिससे मध्यम और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शहरों से आ रही खबरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ने की बातें सामने आई हैं। इसी डर के चलते लोग स्मार्ट मीटर लगवाने से हिचकिचा रहे हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां सीमित खपत पर कम बिल आता था, वहीं स्मार्ट मीटर से हर यूनिट का सटीक हिसाब होने से बिल ज्यादा आने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811