मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा गांव में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने सन 2023 में भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का उद्घाटन किया था। जिसका कार्य ठेकेदार द्वारा कभी बंद कर दिया जाता तो कभी चालू कर दिया जाता था। लेकिन अब ठेकेदार द्वारा लगातार रोड पर कार्य किया जा रहा है जिससे रोड लगभग पूरा बनने को है। रेलवे लाइन दीवानगंज से लेकर पीएम श्री माध्यमिक शाला सेमरा तक रोड कई महीनो से अध बन पड़ा हुआ था। ठेकेदार द्वारा एक सप्ताह से लगातार रोड पर काम किया जा रहा है एक-दो दिन में रोड पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा। इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी। 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होगा।

बता दें कि सांची विकासखंड के भोपाल विदिशा हाईवे 18 से बनखेड़ी 4.50 किलोमीटर की सड़क 2016 में सुकृति के बाद भी 2022 तक अधूरी पड़ी हुई थी। जो पुलिया बनी थी वह क्षतिग्रस्त हो गई थी लोग यहां से जान जोखिम में डालकर निकलते थे कभी भी कोई भारी वाहन निकला तो बड़ा हादसा होने का डर बना रहता था। इस रास्ते से लगभग 10 गांव के ग्रामीणों का रोज आना जाना रहता हैं।
बारिश के समय में ग्रामीणों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था बारिश के 4 महीने के लिए इन गांव के ग्रामीण खाने-पीने का इंतजाम कर कर रखते थे। क्योंकि 4 महीने के लिए यहां रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाता था ऐसे में गर्भवती महिलाओं एवं बीमार लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो जाती थी लोगों को पलंग पर रखकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता था।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का ठेका शिवांश बिल्डर आर्किटेक्ट भोपाल को सन 2013 में दिया गया था। इस रोड पर का 30 परसेंट काम हो चुका था इसके बाद से इस रोड पर कोई काम नहीं हुआ था जबकि ठेकेदार द्वारा 2016 में कंप्लीट कर कर देना थी परंतु प्रशासन द्वारा किसी कारण वर्ष ठेका निरस्त कर दिया गया था जब से आज तक यहां सड़क अधूरी पड़ी हुई थी।
इनका कहना हे
देश की आजादी के बाद से ही सेमरा से लेकर बनखेड़ी तक पढ़ने वाले कई गांव के ग्रामीण रोड बने नहीं होने के कारण काफी परेशान हो रहे थे बारिश के समय में ज्यादा दिक्कत आती थी लेकिन अब रोड बनकर तैयार होने वाला है 10 गांव के सभी ग्रामीणों को हाईवे 18 तक जाने में सहूलियत होगी।
सेमरा सरपंच भानु लोधी
भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक का 4:30 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 475. 86 लाख से निर्माण कार्य हो रहा है इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को फायदा होगा। ठेकेदार भी रोड पर लगातार निर्माण कार्ड कर रहा है। कुछ ही महीने में रोड बनकर तैयार हो जाएगा जिससे भोपाल विदिशा तक जाना आसान हो जाएगा।
हेमंत लोधी ग्रामीण सेमरा