Let’s travel together.

बैतूल निजी यात्री बस पलटी 16 घायल तीन की हालत गंभीर

0 100

सी के पारे

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार देर रात बेतूल नागपुर फोरलेन पर एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सापना- सोहागपुर जोड़ के पहले हुई, इस घटना में बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की बस बैतूल से विसनूर की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने वाहन रोककर मरम्मत की। कुछ दूरी पर चौधरी ढाबे के पास बस में दोबारा समस्या आ गई। चालक जैसे ही बस सुधारने के लिए नीचे उतरा तभी वाहन न्यूट्रल हो गया और ढलान की ओर तेजी से पीछे लुढ़कने लगी।
अनियंत्रित होकर पीछे जाती बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना बैतूल बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत कार्य एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है,घटना के बाद कुछ समय के लिए फोर लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया था। जिसे बाद में सुचारू रूप से खोल दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811