Let’s travel together.

भाजपा नेता मिले कलेक्टर से, कहा -पानी की कराई जाए सेंपलिंग

0 85

-कलेक्टर से मुलाकात में कहा पेयजल की सैंपलिंग कराई जावे _ धैर्यवर्धन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी से भाजपा मध्यप्रदेश के पूर्व प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने सौजन्य मुलाकात कर कैलेंडर ईयर 2026 की शुभकामनाएं दीं एवं जन समस्याओं पर ध्यानाकर्षण किया ।
मुलाकात के दौरान धैर्यवर्धन की शिवपुरी के पेयजल संकट पर भी चर्चा हुई ।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर बाईपास चौराहे की होटल सोनचिरैया रोड की कुल चौड़ाई आपके चैंबर के बराबर है जहां की पानी की लाइन जोड़ने में नगरपालिका प्रशासन ने एक पखवाड़ा से अधिक समय लगा दिया ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि यदि सीएमओ चाहते थे तो रात भर काम लगाकर आधी आधी सड़क के दो हिस्सों को खोदकर नई लाइन डालने, जोड़ने में महज दो से तीन दिन ही लगते । उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा कि अधिकारियों का यह रवैया असंवेदनशील, अव्यावहारिक और अस्वीकार्य है । पंद्रह दिनों से अधिक समय तक शिवपुरी के बड़े हिस्से में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस गए और महज 8 टैंकरों के बल पर नगरपालिका प्रशासन पानी सप्लाई की रस्म अदायगी करता रहा । धैर्यवर्धन ने कहा कि चूंकि वे स्वयं आज से पच्चीस साल पहले नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद रह चुके हैं इसलिए नगरपालिका की कार्य संस्कृति से भलीभांति परिचित हैं । एक ओर जहां दुनिया भर के लोग नए साल का जश्न मना रहे थे वहीं शिवपुरी की जनता अपना माथा पकड़े बैठी हुई थी ।
कलेक्टर शिवपुरी से हुई चर्चा में उन्होंने यह भी कि इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों के मद्देनजर आपको शिवपुरी जिले में भी एडवाइजरी जारी करनी चाहिए ताकि दूषित जल की आशंका होने पर पच्चीस पचास सैंपल लिए जाएं और उनकी जांच कराई जाए ।
समस्त नगरीय निकाय और जहां भी पाइप लाइन की सप्लाई है वहां यह कदम प्राथमिकता से उठाया जाना चाहिए । पीएचई एवं पंचायत विभाग को भी समस्त जल स्रोतों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जाना उचित होगा ताकि समय रहते सुधार हो सके । बार बार पाइप लाइन फटने और जुड़ने की प्रक्रिया में मिट्टी भी घरों तक पहुंचती है जिससे उनके घरों में ऊंचाई तक पानी पहुंचाने के लिए लगे मोटर पंप भी खराब होते हैं जिससे नागरिकों को आर्थिक नुकसान एवं मानसिक तनाव होता है ।
भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने कलेक्टर से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया से उम्मीद जताई है कि शायद नगरपालिका में अब कुछ बेहतर दिखाई, सुनाई पड़े और कार्य संस्कृति में नए साल में बदलाव दृष्टिगोचर हो ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811