सी के पारे हरदा
कमल किशोर जर्दा समूह और कमल किशोर अग्रवाल एंड कंपनी पर जीएसटी विभाग भोपाल की टीम एवं केंद्र से आई करीब 20 सदस्यी जीएसटी टीम ने जीएसटी कर चोरी की शिकायत के बाद, केंद्रीय जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की और कमल किशोर भंडार पर जीएसटी विभाग ने अचानक 5 ठिकानों पर इसमें चांडक चौराहे के पास स्थित कमल किशोर जर्दा भंडार इंदौर रोड पर, पुलिस लाइन के सामने कमल किशोर फ्लोर मिल, हरदौल बाबा के पास स्थित एक गोदाम और सेंट मैरी स्कूल के पास स्थित एक अन्य गोदाम शामिल है।

छापामार की कार्यवाही सुनकर हरदा के व्यापारियों में इस छापेमार घटना से हड़कंप मच गया। केंद्रीय जीएसटी टीम ने छापे के दौरान दस्तावेजों, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, बिल,स्टॉक और अन्य वित्तीय कागजों की गहन जांच की। जांच के दौरान फर्मो के गेट पर ताला लगाकर कार्रवाई की गई एवं अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।
केंद्र सरकार द्वारा गुटखा,पान, और तंबाकू पर अगले महीने से अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाए जाने की घोषणा के बीच शुक्रवार को हरदा में सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम विभाग की भोपाल से आई टीम ने छापा मार कार्रवाई की। यह कार्रवाई कमल किशोर जर्दा समूह और कमल किशोर अग्रवाल एंड कंपनी उससे जुड़ी फर्म पर की गई।