Let’s travel together.

रायसेन जिले में डीजल का अकाल! कई पंपों पर तेल खत्म

0 186

– डीजल के लिए भटक रहे किसान, ऑटो, बस, निजी वाहन संचालक

शिवलाल यादव

रायसेन।जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में डीजल की कमी हो गई है। जिले के कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। शनिवार को पंप पर डीजल भरवाने पहुंचने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हुई। जिन पंपों पर डीजल मिल रहा है वहां लंबी लाइन लगी है। किसान डीजल के लिए ड्रम, कुप्पी, डिब्बे लेकर पंप में पहुंचे। डीजल नहीं मिलने से शहर कर दर्जनों ऑटो खड़े हो गए हैं। जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं।

करमोदिया गांव के किसान दुर्जन सिंह ठाकुर सुनील ठाकुर ने बताया कि बारिश होने ही वाली है। खेतों में मक्का फसल की बुवाई का कार्य शुरू होगा। बखरोनी व बोवनी के लिए डीजल की आवश्यकता है।मासेर के किसान रजन सिंह अजब सिंह ठाकुर बघेल, महू पथरई के किसान दुर्वेश सनोडिया ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत है। दो दिन की ही बोनी रहती है। अब खेती ट्रैक्टर से होती है। भंडारपुर चावड़ी से पहुंचे किसान ने बताया कि वह 30 किलोमीटर दूर से डीजल लेने आए हैं। 8 से 10 पंप में उन्हें कहीं से भी डीजल नहीं मिला है।

नगर पालिका के काम प्रभावित….
रायसेन नगर के पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण नपा रायसेन को डीजल नहीं मिल पा रहा है। इससे सफाई, अग्निशमन, जल परिवाहन की सेवाएं बाधित रहेगी। इसको लेकर नपा सीएमओ नपा रायसेन ने कलेक्टर अरविंद दुबे को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। दूसरे पंप से निकाय को डीजल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811