Let’s travel together.

पुलिस ने चोरी व खोए हुए 28 लाख राशि के 150 मोबाईल वापिस किए

0 86

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी सायबर सेल ने जिले मे लोगों के खोये हुये मोबाइलों को प्राप्त करने मे बड़ी सफलता हांसिल की है एंव शिवपुरी वासियों को नववर्ष पर खुशियां बांटी । शिवपुरी सायबर सेल द्वारा शिवपुरी जिले के आमजन के 150 मोबाइल कीमती करीबन 28 लाख रुपये के बरामद किये हैं जिन्हें आज सायबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किया है। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को बापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं । जिससे लोगों के खोये हुये मोबोइल उन्हें वापस मिल सकें । शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 150 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की है । लोगों द्वारा सूचना दी गई थी की उनके मोबाइल अलग-अलग जगह पर अलग अलग समय अंतराल मे गुम/गिर गये हैं, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये एवं सायबर टीम की मदद लेते हुये राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान. बिहार महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा एवम् दिल्ली से खोए हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल मालिकों को बापस मिल पाये हैं, जिनकी कीमत करीबन 28 लाख रुपये है । आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोये हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास कीये जा रहे हैं । सायबर सेल शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये !
उक्त कार्यवाही मे मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट,सउनि अजय पाल, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर.आलोक व्यास,आर दामोदर परिहार, आर. मानवेन्द्र गुर्जर,आर. जलज रावत आर. भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811