Let’s travel together.

ग्राम पथरी में सदस्यता अभियान, 100 से अधिक ग्रामीण हुए शामिल

0 89

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

ग्राम पथरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संयुक्त तत्वावधान में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम के 160 से अधिक ग्रामीणों ने संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया अस्मिता एवं छत्तीसगढ़ीवाद की रक्षा और संघर्ष के लिए सदैव तत्पर है। यह संगठन गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं शोषित-वंचित वर्गों के हक और अधिकार की लड़ाई में हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि संगठन हक और अधिकार के लिए जेल जाने से भी नहीं डरता और किसी भी परिस्थिति में अपने संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं है। वर्तमान में आरंग, धरसीवां, तिल्दा, खरोरा एवं अभनपुर क्षेत्रों में लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे संगठन को जनसमर्थन मिल रहा है।

सदस्यता अभियान में जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ धरसीवां क्षेत्र के पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानी भाई भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास जताते हुए संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811