Let’s travel together.

पुष्पेंद्र लोधी का अग्निवीर के लिए चयनित होने पर हुआ भव्य स्वागत

0 272

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

देश की सेवा का जज्बा लिए हुए पिछले कई माह से सेना में भर्ती होने की लालसा में हाड़तोड़ मेहनत करने वाले युवक का सेना में अग्निवीर के रूप में चयन होने से वो बेहद उत्साहित है। जिसने भगवान के साथ परिवार एवं गुरुजनों के प्रति आभार प्रदर्शन किया है।
ग्राम सागोनी गुसाईं निवासी नर्मदाप्रसाद लोधी के पुत्र पुष्पेंद्र लोधी की मेहनत रंग लाई ओर वो प्रथम प्रयास में ही अग्निवीर के लिए चयनित हो गया।
नियुक्ति पत्र पाते ही उसने सबसे पहले अपनी मां के चरणस्पर्श करके उन्हें खुशखबरी दी , फिर अपने पिता और परिजनों को ओर फिर गुरुजनों , गांव के बुजुर्गों को सूचना देकर सभी से आशीर्वाद लिया।
खबर फैलते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा और पुष्पेंद्र लोधी का भव्य स्वागत करते हुए मुंह मीठा कराते हुए पुष्पमालाओं से लाद दिया।
आज गांव में चारों ओर खुशी का माहौल ऐसा छाया रहा जैसे पुष्पेंद्र ने बहुत बड़ी जंग जीत ली हो।सभी ने स्वागत के साथ उसे आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811