रायसेन ।राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान – 3.0 के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अनुसार जिला चिकित्सालय रायसेन में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
टीम में डॉ एम डी भारती जिला नोडल अधिकारी फ्लोरोसिस एवं तम्बाकू नियंत्रण, साथ में पुलिस विभाग के अस्पताल परिसर चौकी के कांस्टेबल , सैनिक रामभरोसे एवं नगर पालिका के एस आई शशिकांत एवं तम्बाकू नियंत्रण के काउंसलर सुनील नेविस,

अस्पताल के सुपरवाइजर आशीष राठौर के साथ संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल परिसर रायसेन में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें आमजन एवं मरीजों के अटेंडरों को तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर, डेंटल फ्लोरोसिस,हृदय रोग एवं नशीली आदतों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ अस्पताल परिसर में जिन मरीज के अटेंडरों के द्वारा तम्बाकू एवं वीडी सिगरेट

का उपयोग करते हुए पाए गए उनको तम्बाकू नियंत्रण के COTPA अधिनियम 2003 की धारा 4,6(अ)/6(ब) के तहत चालानी कार्यवाही 13 लोगों पर की गई जिसमें करीब 1500 रूपये प्राप्त हुए जिसके उपरान्त इन पैसों को राज्य शासन के खाते में जमा किए गए एवं इन व्यक्तियों से प्राप्त वीडी, सिगरेट, गुटखा को जप्त कर डस्टबिन में फेंके गए!