Let’s travel together.

बेगमगंज -बेरखेड़ी – विदिशा मार्ग जलमग्न होने से यातायात बंद ,दूसरे रास्ते पर निकलना मुश्किल

0 143

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

बेगमगंज – बेरखेड़ी – हैदरगढ़ – विदिशा मार्ग पर प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक यात्री वाहन एवं 100 के करीब अन्य वाहनों का आमगवन होता था लेकिन बेगमगंज बेरखेड़ी बीना नदी के ऊपर बने पुल पर पानी बढ़ने से कल जलमग्न हो गया और यहां से पूरी तरह से आवागमन बंद हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग से प्रतिदिन यात्रा करने वाले सैकड़ो लोग परेशान हो रहे हैं। छोटे पुल पर पानी आ जाने के बाद मार्ग बंद होने से यहां पर बड़े पुल का निर्माण का टेंडर जारी किया गया जिसका ठेका हो गया है लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा कछुआ चाल से कराए जा रहे निर्माण कार्य के चलते डेढ़ वर्ष होने के बावजूद भी उसका कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिसकेके कारण उक्त मार्ग आज भी पूरी तरह से बंद है।

वैकल्पिक तौर पर बेगमगंज माला फटाक से होकर आवागमन शुरू कराया गया था लेकिन मार्ग सकरा होने के कारण क्रॉसिंग में वाहन फंस जाते हैं और लोगों को घंटा परेशान होना पड़ता है। ठीक माला फाटक के पास वाले मार्ग पर इतनी कम जगह है कि यदि कोई वहां आमने-सामने आ जाते हैं तो किसी एक वाहन को पीछे हटाना पड़ता है क्योंकि क्रॉसिंग बहुत मुश्किल है ।

किसान – नागरिक परेशान 

पिछले 2 साल से आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ो किसान एवं नागरिक परेशान हो रहे हैं क्योंकि बेगमगंज कृषि उपज मंडी समिति में अपना अनाज लेकर बेचने आने वाले किसानों को लंबा चक्कर लगाकर कृषि मंडी आना पड़ रहा है , जिसके कारण उन्हें समय की बर्बादी के साथ आर्थिक परेशानी भी उठाना पड़ रही है। क्योंकि अपने गांव से बेगमगंज आते-आते उन्हें शाम भी हो जाती है जिसके कारण कृषि उपज मंडी प्रांगण में रात रुकने के बाद दूसरे दिन नीलामी में भाग लेना पड़ता है। कड़ाके की सर्दी में परेशान हो रहे किसानों की समस्या की ओर शासन- प्रशासन का ध्यान नहीं है।

इसके अतिरिक्त बेगमगंज से हैदरगढ़ ,धामनोद ,दासीपुर , ग्यारसपुर , मनोरा एवं विदिशा आने-जाने वाले लोगों को भी बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है , क्योंकि इस मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों का संचालन बंद हो गया है । अब दूसरे मार्ग से संचालित होने से वाहनों का 2 घंटे का सफर 5 घंटे में पूरा हो रहा है।
रायसेन जिले की सीमा से लगे विदिशा जिले क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव का व्यापारिक संपर्क बेगमगंज से है जिसके कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के किसानों एवं नागरिकों ने कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री से मांग की है , तत्काल बेगमगंज बेरखेड़ी घाट पर बनने वाले निर्माणधीन पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया जाए ताकि वर्षाकाल से पूर्व आवागमन चालू होने से किसानों एवं नागरिकों को राहत मिल सके।

पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजाराम का कहना है , एमपीआरडीसी द्वारा कार्य कराया जा रहा है , जिस एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण का ठेका लिया गया है , उसकी ही जिम्मेदारी है। उनकी लेटलतीफी के कारण ही निर्माण कार्य रुका हुआ है। एमपीआरडीसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811