Let’s travel together.

माधव टाईगर रिजर्व में एक मादा टाईगर लाई गई, अब बाघों की कुल संख्या बढ़कर 8 हुई

0 71

-माधव टाइगर रिजर्व में दो साल में बढ़े यहां पर टाईगर

-शिवपुरी के आसपास पर्यटन बढ़ाने की योजना

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में एक और मादा टाईगर को लाया गया है। वन प्रबंधन द्वारा इस नई मादा को माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। शनिवार सुबह इस बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा गया। बांधवगढ़ से लाई गई इस बाघिन को रिजर्व के मध्य क्षेत्र में सफलतापूर्वक रिलीज किया गया। इसके साथ ही माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यहां 4 मादा बाघ, 2 नर बाघ और 2 शावक मौजूद हैं।

दो साल में बढ़े यहां पर टाईगर-

माधव नेशनल पार्क में बाघों का पुनर्वास लगभग 27 साल के अंतराल के बाद 10 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। उस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नर और एक मादा बाघ को जंगल में छोड़ा था। इसके बाद एक और मादा बाघ को छोड़ा गया, जिसके कुछ ही समय बाद माधव को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ। माधव टाईगर रिजर्व में लगातार यहां पर टाईगर की संख्या बढ़ती जा रही है।

जंगल में एमटी- 3 ने दो शावकों को जन्म दिया था
पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि बीते सितंबर माह में बाघिन एमटी- 3 ने दो शावकों को जन्म दिया था, जिससे रिजर्व में बाघों की आबादी को और मजबूती मिली थी। इस बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया था। उसे जंगल में छोड़ने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

शिवपुरी के आसपास पर्यटन बढ़ाने की योजना-

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित माधव टाईगर रिजर्व एरिया में बीते 10 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और बाघिन को छोड़ा था। वहीं, अप्रैल माह में तांडव नाम के एक नर बाघ को भी रिजर्व में बसाया गया। टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। पार्क के अधिकारियों को कहना है कि पहले माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाईगर न होने से पर्यटकों को निराशा हाथ लगती थी लेकिन अब टाईगर यहां पर होने से पर्यटकों को यह टाईगर जंगल के अंदर दिख रहे हैं। कई पर्यटकों ने तो इसके वीडियो तक बनाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811