Let’s travel together.

धरसीवां विधायक ने 1 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

0 165

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हारी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी पाइप का लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा पानी टंकी बनने क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगा साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत कुम्हारी सरपंच शिवकुमारी बालाराम पाठक, ग्राम पंचायत चिखली सरपंच मीरा गजानन्द गोस्वामी, ग्राम पंचायत पठारीडीह सरपंच हरिशंकर सोनवानी, ग्राम पंचायत बेंद्री सरपंच प्रतिनिधि राकेश निषाद, कण्हेरा सरपंच प्रतिनिधि सुखनंदन जांगड़े, सुनील शुक्ला, चूड़ामणि साहू ,लोकेश्वरी वर्मा, रोशन पुरी गोस्वामी, सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811