Let’s travel together.

स्व .अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई,सांची विधायक हुए शामिल

0 106

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

ग्राम पंचायत दीवानगंज में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक,जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, कार्यकर्ता , क्षेत्र के सरपंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके द्वारा देशहित में लिए गए निर्णय आज भी मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों और योगदान को याद किया गया तथा सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अंत में उपस्थितजनों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अमर रहें के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811