Let’s travel together.

मौसम अपडेट:आसमान पर बादलों ने डाला डेरा,हवा से बढ़ी नमी, दो दिन बाद तापमान गिरा

0 512

पारा पहुंचा 43.2 डिग्री फिर भी राहत नहीं

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।गर्मी के मौसम पल पल में बदल रहा है।रविवार को सुबह से ही आसमान पर भूरे रंग के बादलों ने डेरा जमा लिया था।जिससे दोपहर के वक्त लोगों को भारी तपन उमस का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग का कहना है कि इससे हवाओं में नमी भी आ रही है।
2 दिन पहले रिकॉर्ड तापमान बढ़ने के बाद अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। फिर भी धूप और गर्म लू हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे हवाओं में नमी भी आ रही है। यहीं कारण है कि तापमान में इजाफा नहीं हो पा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बादलों के छाने से तापमान में और भी गिरावट दर्ज होगी।

रविवार सुबह से ही निकली तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन शाम होते-होते तक पारा ज्यादा नहीं चढ़ सका। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद रविवार को भी अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811