Let’s travel together.

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में बड़ा हादसा,एक की मौत तीन गंभीर

0 2,263

– जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हादसों पर कब लगेगी लगाम

सुरेंद्र जैन धरसीवा

औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित शारडा एनर्जी फेक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें तखतपुर निवासी एक श्रमिक की दर्दनाक मौत ओर तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है बढ़ती औद्योगिक घटनाओं पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से सवाल किया है कि औद्योगिक घटनाओं पर कब लगाम लगेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है शारडा एनर्जी फेक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जी एवं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें रायपुर के ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है

औद्योगिक सुरक्षा पर सवालिया निशान

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में हुई इस दर्दनाक घटना ने उद्योगों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं श्रमिक की दर्दनाक मौत ओर तीन अन्य के झुलसने की घटना से पहला बड़ा सवाल तो यही की क्या श्रमिक असुरक्षित रूप से खतरनाक जगह काम कर रहे थे क्या श्रमिक पर्याप्त ओर ओरिजनल आईएसआई मार्का के सुरक्षा उपकरण धारण नहीं किए थे जो घटना में एक की मौत ओर तीन गंभीर हुए यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के साथ काम कर रहे थे तो मृत्यु कैसे हुई ओर इतना ओर यदि बिना सुरक्षा के काम कर रहे थे तो उधोग प्रबंधन ओर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग क्या कर रहा है ऐसे ही गंभीर सवालों के जवाब अब खोजने होंगे

पूर्व में भी हो चुके इसी फेक्ट्री में हादसे

शारडा एनर्जी फेक्ट्री में हादसे कोई नई बात नहीं है इसके पूर्व भी इस फेक्ट्री में हादसे हो चुके हैं जो कि उधोग प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हैं।इसी साल अभी अगस्त माह में यहां दर्दनाक हादसे में गिरौद निवासी एक श्रमिक की मौत की घटना हुई थी और ग्रामीणों ने पूरे दिन फेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में ऐसा समझौता हुआ कि न तो मृतक का पोस्ट मार्डम हुआ न ही पुलिस में मामला दर्ज हुआ

बार बार हादसों पर क्या कहां जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने

उधोग में बार बार हादसों को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे ने कहा कि रायपुर ग्रामीण के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शारडा एनर्जी एवं अन्य इकाइयों में बार-बार हो रही श्रमिक दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौत अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। इसके लिए केवल फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नहीं, बल्कि मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही, मृतक मजदूर के परिवार को 1 करोड़ रुपये तथा गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाना चाहिए। तभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित होगा, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रुकेगी और मजदूरों का जीवन सुरक्षित रहेगा। फैक्ट्री मलिक के ऊपर पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज नही करेगी तो एवम मृतक परिवार को बड़ी राशि नहीं दी गई तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811