Let’s travel together.

रतलाम खाद गोदाम पर लगा डिजिटल सिस्टम फेल, कांग्रेस विधायक ने गोदाम का शटर उठाकर किसानों को खाद दिलाया

0 187

मप्र के रतलाम जिले के आलोट में यूरिया गोदाम में लगा डिजिटल सिस्टम फेल होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है इसकी खबर जैसे ही विधायक मंनोज चावला को लगी तो वे है गांव में कार्यक्रम को छोड़करसीधे खाद वितरण केंद्र पर पहुंच गए उनके पहुंचते ही उन्होंने किसानों को हो रही समस्या को देखते हुए गोदाम का शटर उठाया और किसानों को कहा कि खाद उठाकर ले जाओ जैसे ही विधायक ने यह बात कही तो किसान गोदाम में घुस गए और वहां रखी खाद की बोरियों को उठा उठा कर गोदाम से बाहर ले आए।

खरीफ फसल की बुआई का समय आते ही किसानों को एक बार फिर इस वर्ष भी यूरिया खाद की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। खाद वितरण केंद्र पर सुबह से ही किसान लंबी लाइन लगाकर खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं परंतु उनको खाद नहीं मिल रहा है जिसके चलते किसानों का गुस्सा फूट रहा है किसान 2 दिनों से लंबी-लंबी लाइने लगाकर यूरिया खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।

यूरिया गोदाम में लगा डिजिटल सिस्टम फेल होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है इसकी खबर जैसे ही विधायक मंनोज चावला को लगी तो वे है गांव में कार्यक्रम को छोड़कर सीधे खाद वितरण केंद्र पर पहुंच गए उनके पहुंचते ही उन्होंने किसानों को हो रही समस्या को देखते हुए गोदाम का शटर उठाया और किसानों को कहा कि खाद उठाकर ले जाओ जैसे ही विधायक ने यह बात कही तो किसान गोदाम में घुस गए और वहां रखी खाद की बोरियों को उठा उठा कर गोदाम से बाहर ले आए जिसके बाद किसानों ने गोदाम के बाहर प्रांगण में सभी खाद के बोरिया रख दी विधायक मनोज चावला ने अधिकारियों को बुलाया और लताड़ लगाते हुए उन्हें किसानों को डिजिटल अंगूठे की बजाए पावती पर खाद देने के आदेश दिए इसके बाद अधिकारियों ने टोकन दिए हुवे किसानों को खाद देना शुरू कर दिया

विधायक द्वारा गोदाम का शटर उठाते ही यूरिया खाद की लूट मच गई
आलोट विधायक मनोज चावला ने खाद गोदाम पर पहुंचकर जैसे ही गोदाम का शटर उठाया वहां पर खाद के लिए परेशान हो रहा है किसानों ने खाद गोदाम के अंदर घुस कर विधायक के कहने पर किसानों ने गोदाम के अंदर यूरिया खाद की बोरियां बाहर लेकर आ गए खाद मिलने के बाद किसानों ने विधायक मनोज चावला जिंदाबाद के नारे लगाए और उनका आभार व्यक्त किया
तीखे अंदाज में विधायक चावला ने अधिकारियों को लताड़ लगाई विधायक बोले मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों को खाद देने में विफल रही है यहां तक कि किसानों को, ट्रांसफार्मर भी नहीं मिल रहे हैं जिसकी वजह से खेतों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है और अब खाद के लिए भी किसानों को दिन दिन भर परेशान होना पड़ रहा है हम किसानों के साथ खड़े हैं।
भाजपा की भृष्ट ओर निक्कमी सरकार में किसान खाद के लिए लाइनो में लगे है उनको खाद नही मिल रहा और बाजार में खाद की भरपूर कालाबाजारी की जा रही है कई दिनों से किसानों की शिकायतें मिलने पर आज शासकीय गोदाम पर जाकर देखा तो वहां गड़बड़ी पाई गई सभी के साथा मोके पे ही धरना दिया
ओर सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारियो को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया ओर तुरंत खाद वितरण चालू करवाया।


कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन ने भी गोदाम पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों को सम्मान निधि के नाम पर मूर्ख बना रही है, किसान परेशान है और सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
रतलाम यूरिया लूट में कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हालोट एसडीएम मनीषा वास्कले को हटाया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी  आलोट पहुंचे। कांग्रेसी विधायक मनोज चावला सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसानों पर एफ आई आर की की तैयारी जा रही है 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811