Let’s travel together.

प्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स को पर्याप्त लाभ से वंचित रखा जा रहा है

0 83

हमें लड़ना होगा धारा 49 के खिलाफ ,संघर्ष के लिए उठ खड़े हो

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

मप्र प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में आए सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों का समागम हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह तोमर , विशेष अतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर एवं अध्यक्षता एशोसिएशन जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में सभी पेंशनर्स का शालश्रीफल , पुष्पमालाओं से अभिवादन एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारी महेन्द्रपाल सिंह यादव , मंशाराम पंथी , घासीराम राज , हफीज अली , बीएल गौर , राजेंद्र शिल्पकार , एसएस ठाकुर , हरिसिंह ठाकुर , जेपी शर्मा , विनोद चौबे , रविशंकर पंथी इत्यादि के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इब्राहीम खान सिलवानी , रामसिंह राजपूत सिलवानी , परसराम रायसेन , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह तोमर ,नपाध्यक्ष संदीप लोधी , विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह तोमर , शिक्षाविद प्रो.दीपक कटारे , प्रेमनारायण सिंह राजपूत गौहरगंज , किशोर कुमार बरेली इत्यादि ने पेंशनर्स एसोसिएशन की गतिविधियां के साथ अपने अधिकारों के लिए प्रांत व्यापी संघर्ष किए जाने का आव्हान करते हुए सरकार से धारा 49 के खत्म करने की मांग के साथ पेंशनर्स के हितों के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सक्रीय जीवन निरोग जीवन बताया।
सरकार द्वारा मंहगाई भत्ता बढ़ाने एवं अन्य सुविधाओं को तत्काल लागू किए जाने और वर्तमान कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने ओर अपनी लंबित मांगों को स्वीकृत करने की मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करते हुए कहा, जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आप कटिबद्ध है तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं की ओर भी ध्यान देकर उनका यथाशीघ्र निराकरण करें ताकि परेशान पेंशनर्स को राहत मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद प्रो. दीपक कटारे एवं आभार प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष कृष्णकुमार शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रायसेन जिला मुख्यालय पर पेंशनर्स एसोसिएशन भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा के साथ बताया गया , इसके लिए अभी करीब एक लाख एकत्रित हो गए हैं और भविष्य में जिले भर से राशि एकत्रित किए जाने का अभियान शुरू किया जा है।ताकि इस सर्वसुलभ भवन में जिले भर के पेंशनर्स के विश्राम की व्यवस्था सहित उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एक समस्या निदान केंद्र भी स्थापित किया जा सके ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811