Let’s travel together.

चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

0 106

प्रतापगढ सिलवानी रायसेन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चैनपुर में 6 जनवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे इसे संघ शताब्दी वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है, इन सम्मेलनों में 100 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी अपेक्षित है इन सम्मेलनों की तैयारी के लिए शुक्रवार को चैनपुर में एक विस्तृत बैठक हुई इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आज हिंदू समाज स्वाभिमान के साथ नई करवट ले रहा है उन्होंने बताया कि वर्षों तक मानसिक गुलामी में बंधा हुआ समाज अब अपनी पहचान को दोबारा स्थापित कर रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्मेलनों से बढ़ेगा जनजागरण राजेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले ये हिंदू सम्मेलन न केवल सामाजिक संगठन का माध्यम बनेंगे बल्कि समाज को एक दिशा और शक्ति भी प्रदान करेंगे इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज में जनजागरण होगा सम्मेलनों के प्रमुख उद्देश्यों में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलिथीन का न्यूनतम उपयोग, कुटुंब प्रबोधन परिवार का साथ बैठकर भोजन और विचार-विमर्श समरसता का भाव जाति-पांत के भेद को समाप्त कर हिंदू एकता स्वदेशी का उपयोग,और नागरिक कर्तव्य एवं स्वच्छता शामिल हैं

एक दिन में सातों बस्तियों में एक साथ होंगे हिंदू सम्मेलन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चैनपुर मंडल प्रमुख बस्तियों का 6 जनवरी को हिंदू सम्मेलन एक ही दिन और एक ही समय पर संपन्न होंगे ग्रामीण क्षेत्रों में ये आयोजन मंडल स्तर पर किए जाएंगे सम्मेलनों से पहले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर,प्राचार्य वीरेंद्र सिंह यादव जी,होतीलाल,सुखदेव सिंह उप सरपंच, भगवानदास, रामकृष्ण इमने, रविंद्र यादव, सोनू मेहरा,हाकम सिंह,पल्लवी मेहरा,राजेश ठाकुर राहुल उइके सहित बड़ी संख्या मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811