Let’s travel together.

मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण

0 155

700 बलिकाओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने ली सपथ

हस्ताक्षर कर लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प

एक दिवसीय प्रशिक्षण में बालिकाओं को POCSO, JJ एक्ट और बाल विवाह रोकथाम कानूनों की दी जानकारी 

बेगामगंज रायसेन। शासकीय कन्या विद्यालय बेगमगंज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं बाल संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देना रहा। इस अवसर पर कृषक सहयोग संस्थान द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सबसे दिलाई गई और हस्ताक्षर कर बाल विवाह रोकने के लिए संकल्प दिलाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश मालवीय ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल उत्पीड़न, शोषण एवं अपराध के मामलों में कानूनी प्रक्रिया और बच्चों के अधिकारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

बेगमगंज प्रभारी परियोजना अधिकारी बेगमगंज संगीता ठाकुर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की प्रमुख धाराओं, बाल विवाह के दुष्प्रभावों तथा बाल विवाह रोकथाम के लिए 100 दिवसीय कार्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में विद्यालयों की भूमिका पर जोर दिया।

कृषक सहयोग संस्थान रायसेन के शिवनारायण सेन ने बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों, आत्मरक्षा, शिक्षा के महत्व एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बालिकाओं को निर्भीक होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या दबाव की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में लगभग 700 बालिकाएं, विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। परियोजना कार्यालय बेगमगंज से सीमा इक्का एवं बसीम बाबू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मां माही माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन होगे आयोजित     |     स्वच्छ भारत अभियान का मजाक बनाती ग्राम पंचायत दसई     |     विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन     |     आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ से गूंजी किसान हुंकार महंगाई और फसल के दामों को लेकर सरकार पर हमला     |     श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन सुदामा चरित्र और महायज्ञ की पूर्णाहुति का आयोजन      |     विधायक डॉ चौधरी बोले- हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता     |     मप्र शिक्षक संघ का शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन 28 को भोपाल में     |     अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ: गैरतगंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य हिन्दू एकता शोभायात्रा     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम का किया निरीक्षण     |     माघ मेले के पुण्य अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान कर किया पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811