Let’s travel together.

कांग्रेस दूरबीन लेकर खोज रही विकास,विधायक बोले दूरबीन नहीं आंखों से दिखाई देता है विकास

0 211

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

प्रदेश में भाजपा के दो साल पर धरसीवा विधायक ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर गत दिवस पत्रकार वार्ता में लगभग चार सौ करोड़ के विकास कार्यों की जानकारी दी थी इसके बाद कांग्रेस ने विधायक के विकास के दावों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए क्षेत्र के गांवों में जाकर दूरबीन से देखने पर भी विकास कार्य न मिलने की बात कही जिस पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि विकास देखने के लिए दूरबीन की नहीं आंखों की आवश्यकता होती है ।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र का चहुमुखी विकास का जो अभियान शुरू किया है वह जारी रहेगा सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली से लेकर हर क्षेत्र में विकास हुआ है खरोरा धरसीवा दोनों ब्लॉक में काफी काम हो चुके एवं आगे ओर भी होना है लेकिन कांग्रेस जो अपनी सरकार में क्षेत्र का कोई विकास नहीं करा पाई वह दूरबीन से देखने का नाटक कर रही है

वास्तविकता के धरातल पर जो विकास हुआ उससे जनता  कोई अनभिज्ञ नहीं है उनके पहले भी धरसीवा क्षेत्र में जो भी विकास आज तक हुआ वह भी सिर्फ भाजपा शासनकाल की ही देन है

इधर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने विधायक के चार सौ करोड़  के विकास कार्यों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में दूरबीन लेकर उनके विकास कार्यों को खोजा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811