Let’s travel together.

जिला बाल कल्याण समिति की टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, स्वच्छता के नाम पर देखने को मिली बदहाली

0 80

प्रसूता और नवजात शिशु वार्ड में बेड पर गंदे चादर और चलते दिखाई दिए काकरोच और कीड़े

सी एल गौर रायसेन

जिला अस्पताल में संचालित प्रसूता और नवजात शिशु वार्ड में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यो ने निरीक्षण किया तो उन्हें निरीक्षण के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली इस दौरान कक्ष में देखा तो वहां स्वच्छता के नाम पर बदहाली का आलम देखने को मिला बिस्तर पर चादर भी गंदे पाए गए बेड पर गंदगी और कीड़े चलते हुए दिखाई दिए जिस पर जिला बाल कल्याण समिति की टीम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अस्पताल अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए एवं अस्पताल में मिली कमी ओर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी ध्यान आकर्षित कराए जाने की बात कही।

सामाजिक कार्यकर्ता संजू सोनी ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायतक थी इसके बाद उन्होंने यह मामला बाल कल्याण समिति की टीम के संज्ञान में लाकर अवगत कराया जिस पर जिला बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची थी । वाटर कूलर भी सुरक्षित नहीं थे जब वाटर कूलर को खोलकर देखा गया तो उसमें कीड़े चलते हुए दिखाई दिए,इस दौरान जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर होकर सामने आई जिस पर बाल कल्याण समिति की टीम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्च अधिकारियों एवं प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित कराया है।

 

 

वर्तमान स्थिति में यह माना जाए कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाली प्रसूता महिलाएं और शिशु ऐसी स्थिति में कैसे सुरक्षित रह सकते हैं क्योंकि अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी और बड़ी लापरवाही उजागर होकर सामने आई है, यह उच्च स्तर पर जांच का विषय है। एक और शासन और प्रशासन स्वच्छता की अलख जगाते हुए पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चला रहा है वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल में देखो तो गंदगी की भरमार और स्वच्छता के नाम पर बदहाली का आलम देखने को मिल रहा है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला एवं सदस्य ममता पटेल तथा मनीषा चतुर्वेदी ने अस्पताल के प्रसूता एवं बाल शिशु वार्ड का जब निरीक्षण किया, उन्हें स्वच्छता के नाम पर बदहाली की स्थिति देखने को मिली जिसे उन्होंने गंभीरता से हुए जिला अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराया है। टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी शीघ्र मामला संज्ञान में लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811