Let’s travel together.

रायसेन में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय ,महिला पुलिस थाना प्रभारी निशा अहिरवार ने किया बाजारों का भ्रमण

0 169

 राहुल राजोरिया रायसेन

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार अपनी टीम के साथ शासकीय कन्या परिसर पहुंचीं। यहां छात्राओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। टीम ने छात्राओं से यह भी जानकारी ली कि कहीं कोई उन्हें राह में या अन्यत्र परेशान तो नहीं करता।

महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार ने छात्राओं को समझाया कि यदि कोई अनावश्यक रूप से परेशान करे तो तुरंत डायल 112 पर कॉल करें, पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि वे सीधे महिला थाना भी संपर्क कर सकती हैं, जहां उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी।

दिन के समय छात्रावास परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे के लगभग महिला थाना पुलिस ने शहर बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान बिना कारण यहां–वहां खड़े युवकों से पूछताछ की गई और उन्हें अनावश्यक रूप से न रुकने की समझाइश दी।अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811