Let’s travel together.

UP: टैक्स बचाने के चक्कर में टोल कर्मी को उड़ाया, 20 फीट तक हवा में उछला

0 99

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक टोल कर्मी को कुचल दिया. शख्स हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. शख्स को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक फिलहाल टोल कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पिलखुवा थाना क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा का है. यहां गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे एक कार गाजियाबाद से हापुड़ की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी. कार चालक ने टोल टैक्स बचाने के चक्कर में टोल प्लाजा पर गाड़ी और तेज कर दी. इस दौरान एक टोलकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की. कार चालक ने तेज रफ्तार कार से टोल कर्मी को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह हवा में जा उछला.

कार सवार टोल कर्मी को टक्कर मारते हुए निकल गया. टोल कर्मियों ने तुरंत अपने साथी को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है. फिलहाल टोल कर्मी का इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि एक सफेद रंग की कार से इस हादसे को अंजाम दिया गया है. पुलिस फिलहाल उस कार को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है.

गाजियाबाद से आ रही थी कार

पुलिस के मुताबिक यह कार गाजियाबाद की साइड से आ रही थी और हापुड़ साइड गई है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे शख्स ने कार तेजी से चलाई और टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक टोल कर्मी को ही उड़ा दिया. फिलहाल रास्ते में लगे बाकी सीसीटीवी कैमरे तलाश किए जा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811