Let’s travel together.

राहुल गांधी ने की सोमवार तक पूछताछ टालने की मांग, ED को बताई ये वजह

0 117

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल ईडी ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन राहुल गांधी ने पूछताछ को पोस्टपोन करने की अपील कर दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि पूछताछ को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए. अभी तक ईडी ने इस मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हेरॉल्ड मामले में राहुल गांधी से तीन दिन की पूछताछ हो चुकी है. बुधवार को भी ईडी ने उनसे 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी. कहा गया था कि उन्हें शुक्रवार को फिर ईडी दफ्तर आना होगा. उन्हें एक दिन का आराम दे दिया गया था. लेकिन कांग्रेस नेता अब शुक्रवार की जगह सोमवार को पूछताछ में आना चाहते हैं. उनकी तरफ से ईडी को इस बारे में बता दिया गया है. उनकी अपील को माना जाता है या इसे खारिज कर दिया जाता है, ये कुछ समय में साफ हो जाएगा.
वैसे राहुल गांधी क्यों पूछताछ को पोस्टपोन करना चाहते हैं, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है. उनकी तरफ से इस सिलसिले में ईडी को कोई कारण नहीं बताया गया है. तीन दिनों की पूछताछ की बात करें तो कांग्रेस नेता से ईडी ने कई तरह के सवाल पूछ लिए हैं. कोलकाता की उस Dotex कंपनी को लेकर भी कई सवाल दागे गए हैं. उस कंपनी को लेकर कहा जा रहा है कि उसने साल 2010 में यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये का लोन दिया था. बीजेपी आरोप लगा रही है कि उस लोन को यंग इंडिया ने कभी चुकाया नहीं.
लेकिन उस कंपनी को लेकर जो सवाल पूछे जा रहे हैं, उसके स्पष्ट जवाब राहुल के पास नहीं. ये भी जानकारी सामने आ रही है कि कई दूसरे सवालों के जवाब भी राहुल गांधी एक समान ही दे रहे हैं. इस वजह से पूछताछ का सिलसिला लंबा और धीमा हो रहा है. पहले राहुल चाहते थे कि ये पूछताछ मंगलवार तक खत्म हो जाए, लेकिन ईडी के सवालों की एक लंबी लिस्ट है जो अभी तक खत्म नहीं हुई.
अब जितनी लंबी सवालों की लिस्ट है, उतना लंबा ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन भी होता जा रहा है. जब से राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ शुरू हुई है, सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया है. पुलिस के साथ उनके संघर्ष के रोज नए वीडियो सामने आ रहे हैं. कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है, कई को चोटें भी आई हैं. लेकिन सभी हर कीमत पर राहुल गांधी का समर्थन करने की बात कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |     सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811